जिले के हैं कई नाम, सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ है बांसुरी नगरी धाम…
पीलीभीत की सौंदर्य करण को लेकर राज्यमंत्री ने निभायी अहम भूमिका
एके गंगवार
पीलीभीत। माना कि जिले में कई वर्षों से सौंदर्य करण को लेकर शासन और प्रशासन ने कोई भूमिका नहीं दिखाई थी लेकिन अब अगर जिले में सौंदर्यीकरण को लेकर बात करी जाए तो पूर्व में जिले के जिलाधिकारी पुलकित खरे की महत्वपूर्ण भूमिका इस समीकरण को लेकर निभाई गई थी जिसमें शहर के विधायक एवं गन्ना एवं चीनी मिल राज मंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में जिले में हर चौराहे, हर पार्क का सुंदरीकरण कराया गया था जिसमें छतरी चौराहे, गौहनिया चौराहे, नकटादाना चौराहा का जिलाधिकारी पुलकित खरे और संजय सिंह गंगवार द्वारा सुंदरीकरण कराया गया था।
वही अगर बात करी जाए आसाम चौराहे को लेकर तो जिले में प्रवेश करने से पहले आसाम चौराहा आता है जिसमें शहर विधायक एवं गन्ना चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा आसाम चौराहा का सुंदरीकरण करा कर उस चौराहे को बांसुरी नगरी धाम चौराहा कर दिया। वहीं जिले में माला जंगल, बनकटी और चुका स्पॉट जैसी जगहों को देखकर जिले का दूसरा नाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व रखा गया। वहीं जिले को गोमती उद्गम स्थल के नाम से भी जाना जाता है।
बीते कुछ माह पूर्व एक बैंकेट हॉल में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के द्वारा युवा सारथी सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की उपस्थिति रही थी। संजय सिंह गंगवार द्वारा कविताओं का आनंद लेते हुए उन्होंने कहा कि पीलीभीत को कवियों का शहर के नाम से जाना जाएगा। वहीं अगर सौंदर्य करण को लेकर पार्कों की बात कही जाए तो नगर में स्थित नेहरू पार्क जो कई वर्षों से खंडहर पड़ा हुआ था अब वह नेहरू पार्क राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा सौंदर्य करण कराकर लोगों को घूमने के लिए और बच्चों मनोरंजन के लिए तैयार करा दिया गया।
वहीं ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के समीप और देवहा नदी के समीप कई वर्षों से खाली जमीन पर कूड़ा करकट डाला जाता था जिसको लेकर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार व पूर्व जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस बंजर पड़ी जमीन पर राजघाट पार्क बनाया और महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करी। वहीं नगर में घन्नई ताल का भी संजय सिंह गंगवार के द्वारा सौंदर्यीकरण करवाया गया और उसका नाम एकता सरोवर के नाम से रखा गया। ऐसे ही जिले में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कई ऐसे सौंदर्यीकरण कराए जिससे पीलीभीत को एक नई पहचान मिल सकी। इसी को लेकर शहर विधायक व गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने जिले के लोगों के दिलों में एक जगह बना ली है।
मंत्री ने इन जगहों पर कराया सौंदर्यीकरण
नगर के आसाम चौराहे को बांसुरी चौराहे, छतरी चौराहा, नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, गन्ना तिराहा, टाइगर रिजर्व तिराहा, नेहरू पार्क, ईद का हर रेलवे क्रॉसिंग के समीप राजघाट पार्क, घन्नई ताल को एकता सरोवर पार्क, वल्लभनगर में स्थित शहीद पार्क आदि कई जगह शहर विधायक व गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा सौंदर्यीकरण कराया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








