विकास कार्यों में बाधक बनी सचिव की तानाशाही
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में सचिव की तानाशाही विकास कार्यों में बाधक बनी हुई है। सचिव व ग्राम प्रधान में तालमेल ना होने के चलते कई महीनों से विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। ग्राम प्रधान द्वारा खंड विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
सचिव का तबादला न होने से जहा विकास बाधित हो रहा है। वहीं प्रधान द्वारा भी इस्तीफा देने की। बात कही जा रही है। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत निन्दूरा में प्रधान मीना यादव व सचिव मनोज दीक्षित में शुरुआत से ही तालमेल नहीं बैठ रहा है। दोनों में तालमेल न होने के चलते ग्राम पंचायत में कई महीनों से विकास कार्य बंद पड़े हैं।
ग्राम प्रधान द्वारा खंड विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व डीपीआरओ तक सचिव बदलने को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक सचिव नहीं बदला गया है। ग्राम पंचायत में सचिव बदलने को लेकर ब्लॉक प्रमुख रामू गुप्ता ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपा परंतु शासन में मजबूत पकड़ होने के कारण सचिव को नहीं बदला गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











