गौ रक्षा दल ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
अमित शुक्ला
हरदोई। महोली गौरक्षक के संरक्षक विकाश शुक्ला द्वारा जिलाधिकारी सीतापुर को अधिशाषी अधिकारी आदित्य प्रकाश नगर पंचायत महोली के विरुद्ध ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया विकास शुक्ला एक गौ सेवक हैं और वह गौवंश की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले नगर पंचायत महोली में एक गोवंश रोड पे मरा हुआ पड़ा था जिसकी सूचना देने में अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश के पास गया था जिस पर अधिशासी अधिकारी ने विकास शुक्ला से अभद्र व्यवहार किया और कहा गोवंश नहीं उठाऊंगा। तुम्हें जो करना हो, करो। ज्ञापन में अधिशाषी अधिकारी द्वारा विकाश शुक्ला से अभद्र व्यवहार को लेकर आवश्यक कार्यवाही कराने की मांग की गई। इस अवसर पर जलज अग्निहोत्री, दीपक दीक्षित, सक्षम, विजय, आयुष अवस्थी, आयुष शुक्ल, संजय मिश्रा, सूर्यांश, लवकुश आदि गौसेवक मौजूद रहे। जिलाधिकारी से 1 हफ्ते के अंदर कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गयी कि ऐसा न होने पर शान्तिप्रिय तरीके से गौरक्षक दल द्वारा धरना प्रदर्शन करने को कहा गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











