भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान लखनऊ में भारतीय ज्ञान प्रणाली केन्द्र का हुआ उद्घाटन

भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान लखनऊ में भारतीय ज्ञान प्रणाली केन्द्र का हुआ उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। संजय त्रिपाठी अपर महानिदेशक भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान लखनऊ द्वारा भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान लखनऊ भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) केंद्र का उद्घाटन किया गया। संस्थान के भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) केंद्र में वैदिक साहित्य, उपनिषद, वेद और उपवेद से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध है।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) एक प्रभाग की स्थापना अक्टूबर 2020 में की थी।जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान जो शिक्षा, दर्शन, विज्ञान, कला, संस्कृति और जीवन के विभिन्न पहलुओं को सम्माहित करता है, को पीढ़ी दर पीढ़ी व्यवस्थित रूप से हस्तांतरित करना है, इसमें वैदिक साहित्य, उपनिषद, वेद और उपवेद भारतीय ज्ञान प्रणाली में सम्मिलित किये गए है जो भारतीय ज्ञान प्रणाली की नींव बनाते हैं।
भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) केंद्र से संस्थान के संकाय सदस्यों, स्टाफ एवं संस्थान में प्रशिक्षण हेतु आने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) से लाभ्वानित होंगे। उल्लेखनीय है कि संस्थान ने संस्थान भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को बढ़ावा देने हेतु अपने सभी कक्षाओं, भवनों के नामकरण भी भारतीय विद्वानों के नाम पर समर्पित किये हैं। उद्घाटन के समय संस्थान के सभी संकाय सदस्य तथा स्टाफ पारंपरिक परिधान में उपस्थित रहे। संस्थान भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को बढ़ावा देता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA