ट्रोला से टकराई बस, चालक की हुई मौत

ट्रोला से टकराई बस, चालक की हुई मौत

नौ दिन पहले ही हुई थी मृतक की शादी
आरके धनगर
मथुरा। मथुरा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह नवादा के निकट एक असंतुलित स्कूली बस आगे चलते ट्रोला से टकरा गई जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के ब्रेक फेल हो गए थे और यदि यह ट्रोला से टकराकर न रुकती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार हाइवे थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवादा गांव के पास सुबह साढ़े आठ-नौ बजे के रिफाइनरी से छाता की ओर जाती स्कूली बस असंतुलित होकर आगे चलते ट्रोला से टकरा गई जिससे उसके चालक हाकिम गौतम (30) पुत्र मुन्ना लाल गौतम निवासी कस्बा जैत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया। बताते हैं कि स्कूली बस के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में मृत चालक की नौ रोज पूर्व ही शादी हुई थी जिससे पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला