श्रीमद् भागवतकथा में जरूरतमंदों को प्रदान किया गया कंबल

श्रीमद् भागवतकथा में जरूरतमंदों को प्रदान किया गया कंबल*

भेंटुआ ब्लॉक के गैरिकपुर हरिराम तिवारी का पुरवा में डॉ.रमाकांत तिवारी क्षितिज के यहां चल रही कथा
राघवेंद्र पाण्डेय
अमेठी ।के भेटुआ गैरिकपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाजसेवी सूर्यभान तिवारी ने पहुंचकर व्यासपीठ आचार्य अप्रमेय प्रपन्नाचार्य जी कथावाचक व पधारे आचार्यजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके उपरांत सूर्यभान तिवारी ने कथा में उपस्थित हुए श्रोता जनों के रूप में आए सैकड़ों ग्रामीणो को कंबल प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने समाज से आवाहन किया कि “हम अपने सनातन परंपरा और संस्कारों को बचाएं और श्रीमद भागवत कथा में जहां भी आयोजन को जरूर पहुंचे। वहीं उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने वालों पर भी तंज कसते हुए कहा कि हमारा समाज इन सभी को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस कथा के मुख्य आयोजक डॉ.रमाकांत तिवारी क्षितिज एवम श्यामा तिवारी हैं यह कथा उनके पूज्य पिता स्व. श्री भगवान तिवारी की स्मृति में विनम्र श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार डॉ.धर्मेंद्र तिवारी,अंजनी तिवारी संपादक (गांव देहात),अनुज तिवारी पत्रकार, राघवेंद्र पाण्डेय (ब्यूरो चीफ अमेठी)मुन्ना अग्रहरि जी शशिकांत, डॉ.अमरनाथ तिवारी,जगत बहादुर सिंह,रामराज तिवारी चंद्रभान तिवारी,कृष्ण कुमार सिंह,श्रीराम तिवारी आदि सैकड़ों श्रोतों व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA