भाजपा की बैठक में चुनाव को लेकर हुई

भाजपा की बैठक में चुनाव को लेकर हुई

चर्चा
अंकित गंगवार
पीलीभीत। चुनाव की सरगर्मियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। वही अगर भाजपा के प्रत्याशियों की बात करी जाए तो भाजपा की तरफ से कई आवेदन इस चुनाव को लेकर प्रत्याशी कर चुके हैं। जिसको लेकर आगामी स्नातक चुनाव के सम्बन्ध में जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद की उपस्थिति रही। साथ ही विधान परिषद सदस्य डा०हरी सिंह ढिल्लो, सुधीर गुप्ता, डा. जयपाल व्यस्त, पूर्व जिला अध्यक्ष बरेली रविन्द्र राठौर की उपस्थिति भी रही।

इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री लेखराज भारती ने करा। बैठक में एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव निकाय चुनाव टलने के बाद अब महत्वपूर्ण हो चुका है। इसलिए हमें इस स्नातक चुनाव में अधिक से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी डॉ जयपाल व्यस्त के समर्थन में पड़वाने है। वही इस बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव प्रत्याशी डॉ जयपाल व्यस्त ने कहा कि हम निश्चित रूप से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, इसमें सभी अपनी जिम्मेदारी तय करके इस चुनाव को एक ऐतिहासिक चुनाव बनाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है।

बरेली के पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा कि चुनाव संबंधित जो भी दिशा निर्देश होंगे उसका पूर्ण रूप से पालन करना है,और डॉ जयपाल व्यस्त को भारी मतों से विजयी बनाना है। अंत में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद पीलीभीत के 8820 मतदाताओं से संपर्क कर एक एक मतदाता को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान कराना है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला