बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की हुई मौत

बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। सीतला बक्स खेड़ा गांव के पास एनएच 31 पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार खाई में जा गिरा। जिसमें बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेपर कर दिया गया है। गुड्डू उर्फ मनीष यादव 32 वर्ष पुत्र महेंद्र कुमार निवासी काशी खेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव व उसका मौसी का लड़का सुजीत 18 वर्ष पुत्र राजेश यादव बंदी खेड़ा थाना बारा सगवर जनपद उन्नाव के साथ अपनी नानी के गांव नया पुरुवा जा रहा था। तभी खीरों थाना क्षेत्र के सीतला बक्स खेड़ा गांव के पास एन एच 31 पर मंगलवार की शाम करीब 4 बजे एक ही बाइक पर बैठे गुड्डू उर्फ मनीष व उसका मौसी का लड़का सुजीत की बाइक अनियंत्रित होने से खाई में गिर गए जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरे को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन में खीरों सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की बाइक खाई में गिरने की घटना की जानकारी मिली है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA