प्रत्येक सप्ताह में मेगा हेल्पडेस्क लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड
निलेश त्रिपाठी
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र ब्लाक संसाधन केंद्र सेवापुरी पर मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देव दत्त सिंह की अध्यक्षता में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत गैर सरकारी संगठन, पी आर आई सदस्य, के साथ बैठक किया गया जिसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र परिवार में पहुंचे और ग्रामीण स्तर पर आने वाली समस्याओं को साझा किया गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि आयुष्मान मुद्दे पर अधिक प्रचार प्रसार, जागरुकता अभियान की आवश्यकता है जिससे अधिक से अधिक लोगों का कार्ड बन सके और ब्लाक स्तर से पेंडिंग लाभार्थी का सूची का उपयोग करके पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे और यह भी चर्चा हुआ कि हर गांव में सचिवालय में कम से कम 1 दिन हेल्प डेस्क लगाकर आयुष्मान में आने वाली तकनीकी खामियों को दूर किया जा सकता हैं।
मीटिंग के दौरान यह चर्चा किया गया की अभी जीन क्षेत्रों में अधिक कार्ड नहीं बना है वहा पर मेगा कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाएगा जिससे अधिक लोगों का कार्ड बनवाने में सहयोग हो पाए। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ देव दत्त सिंह, अभिषेक उपाध्याय, जयप्रकाश, घनश्याम विश्वकर्मा, शहनाज बानो, सुभम बिंद, सादाब हसन, राजकुमार, अनिता, रंजीत मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक रजनीश यादव द्वारा किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








