जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने जिला कारागार में निरीक्षण व बंदियों के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
अपर जिला जज ने शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी। तत्पश्चात बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है। जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। बंदियों से खान-पान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिला जज ने बंदियों से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें।
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जेलर अनीश यादव, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय, अलका, लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेन्द्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA