वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सुन्दर शिशु मन्दिर जूनियर हाईस्कूल नानपारा की इंग्लिश मीडियम शाखा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह के आयोजन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। एक सौ मीटर दौड़ में अमन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें रजनी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राइटिंग तथा कला प्रतियोगिता में उमंग गुप्ता, परी वर्मा, अभिषेक ने बाजी मारी।बच्चों ने कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में खंदक द्वितीय और उघैती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अतुल चंद्र श्रीवास्तव तथा अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम आयोजक सुधाकर श्रीवास्तव ने बच्चों को खेलों को मन से और निष्पक्षता से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों का संचालन भव्यता रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












