अभ्युदय सेवा समिति ने सिगरा तिराहे पर वितरित किया हेलमेट

अभ्युदय सेवा समिति ने सिगरा तिराहे पर वितरित किया हेलमेट

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल जी के निर्देशानुसार, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और थाना प्रभारी संजय मिश्रा जी ने सिगरा तिराहा पर नि:शुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में यमराज के भेष में लोगों को हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने से जान जोखिम में पड़ सकती है। यह कार्यक्रम यातायात माह के अवसर पर आयोजित किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूक करना था। अभ्युदय सेवा समिति ने अब तक चार साल में करीब छह सौ से ज्यादा हेलमेट वितरित किए हैं। आज के कार्यक्रम में भी डेढ़ दर्जन हेलमेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक दिलीप दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अनूप सिंह, अध्यक्ष सुनील पाल, संस्थापक अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता, अधिवक्ता अनुपम सिंह, अधिवक्ता शुभम तिवारी और विकास तिवारी ने भाग लिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA