एक देश—एक चुनाव की चर्चा में आगे आयें युवा: विनय

एक देश—एक चुनाव की चर्चा में आगे आयें युवा: विनय

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/देवेन्द्र सिंह
सेवापुरी, वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रान्त प्रमुख (स्वावलम्बी भारत) विनय पाण्डेय ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव की चर्चा में आगे आये युवा क्योंकि यह देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। एक देश एक चुनाव कराने से केन्द्र के राज कोष की बचत होगी, क्योंकि हर 5 साल में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनावों का भी आयोजन किया जाता है। वहीं देश में हर साल अलग अलग समय पर विधानसभा चुनाव होते हैं। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होती है। चुनाव के समय राज्यो में आचार संहिता लागू होती है। परिणाम जारी होने तक लागू रहती है। ऐसे में इससे विकास परियोजनाओं में देरी होती है। एक देश एक चुनाव में ऐसा नहीं होगा। चुनाव के दौरान अक्सर जॉच एजेसियों द्वारा कालेधन के उपयोग को लेकर आरोप लगते हैं। ऐसे में एक देश एक चुनाव होने पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी। चुनाव के समय देश भर के फॉस से लेकर विभिन्न सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगती है। इससे उनके सरकारी काम में भी व्यवधान होता है। ऐसे में साल में एक ही बार में इस तरह की आवश्यकता पड़ेगी। एक देश एक चुनाव देश हित में है। इस चुनाव से देश की दशा एवं दिशा बदलेगी और युवाओं एवं छात्रों से आग्रह है कि इस चर्चा में आगे आये और चर्चा करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA