भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रही महिला ढेर
जम्मू, (पीएमए)। जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे आरएसपुरा में मनगराल पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने बीती रात घुसपैठ की कोशिश कर रही एक महिला को मार गिराया है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने सोमवार को मनगराल पोस्ट से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मनगराल पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवानों ने रविवार देर रात पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा की ओर कुछ संदिग्ध हलचल देखी। हलचल देखते ही जवान और सतर्क हो गए और सीमा के नजदीक आते घुसपैठिए को जवानों ने बार-बार चेतावनी दी कि वह भारतीय सीमा की ओर न बढ़े।
लगातार दी गई चेतावनी के बाद भी घुसपैठिया भारतीय सीमा की ओर बढ़ता रहा। जब उसने भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया तो जवानों ने उसे गोली मार दी। सुबह होने पर बीएसएफ जवानों ने देखा तो पता चला कि रात में घुसपैठ करने वाला कोई पुरुष नहीं, बल्कि महिला थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






