मौसम की भविष्यवाणी

मौसम की भविष्यवाणी

एक सप्ताह तक पड़ेगी घनघोर गर्मी
डा. दिलीप सिंह एडवोकेट
जौनपुर सहित आस—पास तथा उत्तर भारत में मौसम में लगातार मौसम परिवर्तन जारी है। मई के अंतिम सप्ताह में कई जगह पर आंधी, पानी, तूफान, चक्रवात, ओलावृष्टि के साथ मानसून की हल्की शाखा के रूप में वर्षा होने के बाद मौसम सूखा चल रहा है। बीच में जून के प्रथम सप्ताह में एक—दो बार हल्की वर्षा से मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ लेकिन 7 जून से भयंकर गर्मी फिर से प्रारंभ हो गई है। यह कम से कम एक सप्ताह तक जारी रहेगी। इस बीच जौनपुर, आस—पास तथा उत्तर और पश्चिम उत्तर भारत के अधिकांश भागों का अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान के कई भागों का तापमान 49 डिग्री के आस—पास तक पहुंच जाएगा।
पूरे देश में मानसून के समय पूर्व आने की हमारे केंद्र की भविष्यवाणी पूरी तरह सही हुई और उसे समय भी हमने कहा था कि यह दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में घनघोर वर्षा करेगी जिसमें मुंबई, नाला सोपारा और पुणे इस बार वर्ष का केंद्र बिंदु रहे हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन यह मानसूनी वर्षा मध्य उत्तर और पश्चिम उत्तर भारत को अधिक प्रभावित नहीं कर सकेगी। बीच में एक लंबा सूखा जैसा मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून फिर से 17 से 21 जून के बीच जौनपुर सहित आस—पास तथा पूर्वांचल और उत्तर भारत में प्रवेश करेगा जिससे घनघोर वर्षा की संभावना की जा सकती है।यह बात निश्चित है कि इस वर्ष बीच-बीच में अंतराल देकर सूखा पड़ेगा। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में 5-6 बार घनघोर वर्षा के योग हैं।
प्रदूषण वातावरण में लगातार गंदगी बढ़ने और जहरीली गैसों के अत्यधिक उत्सर्जन वन और हरियाली का लगातार घटना, सीमेंट और कंक्रीट के जंगलों का लगातार बढ़ना, लगातार वाहन, रेलगाड़ियां, हवाई जहाज और उपग्रह की संख्या में वृद्धि तथा युद्ध के कारण हिमालय पामीर के पत्थर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव प्रदेश तथा नदियों और समुद्र की स्थिति में अंतर और बहने वाली समुद्री गरम ठंडी जल दो धाराओं के लगातार तीव्र परिवर्तन के कारण संपूर्ण दुनिया में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है जिसके कारण वर्षा का अंतराल घटा है। घनघोर वर्षा बादल फटने और मूसलाधार वर्षा की संभावनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। साथ ही ज्वालामुखी विस्फोट भूकंप की संख्या समुद्री लहरों और सुनामी की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, क्योंकि समुद्र भी लगातार फैल रहे कूड़ा कचरा प्लास्टिक और तेल के गिरने इत्यादि कर्म से से बहुत अधिक जहरीला हो चुका है।
इस प्रकार 14 जून तक जौनपुर सहित आस—पास बहुत ही भयानक गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। बीच में आंधी तूफान के रूप में हल्की-फुल्की वर्षा हो सकती है। 15 जून से मौसम बदलने लगेगा और इसके दो-तीन दिनों के अंदर ही मानसूनी वर्षा का क्रम प्रारंभ हो जाएगा जिसमें एक-दो दिन का अंतर आ सकता है, क्योंकि मानसून एक ऐसी सबसे अधिक जटिल और रहस्यमेय प्रणाली है जिसको सुपर कंप्यूटर भी विश्लेषण करने में पूरी तरह आचंसमर्थ सिद्ध हुए हैं। जैसा कि इस बार हुआ है। कुल मिलाकर किसानों को सलाह है कि धान के साथ मिली—जुली फैसलें भी बोयें, ताकि आने वाली संभावित स्थितियों से उनको अधिक नुकसान झेलना ना पड़े।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA