अम्बेडकरनगर में आज होगा मतदान, 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 18 लाख मतदाता डालेंगे वोट

अम्बेडकरनगर में आज होगा मतदान, 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 18 लाख मतदाता डालेंगे वोट

सोनू सिंह
अम्बेडकरनगर। जनपद में 5 सीटों के लिए छठे चरण में 3 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां से मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी। कटेहरी, अकबरपुर और टांडा विधानसभा क्षेत्र के लिए अकबरपुर हवाई पट्टी से, वहीं जलालपुर और आलापुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां एकलव्य स्टेडियम से रवाना होंगी। 5 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए 2,075 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसके साथ 832 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।

Arbitrariness of doctors in women's hospital, pregnant upset

विधानसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए कुल 807 वाहनों को रिजर्व किया गया है। इसमें पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए 473 बस, मिनी बस की व्यवस्था की गई है। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 194 हल्के वाहन बोलेरो की व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट से पार्टी रवानगी स्थल तक ले जाने के लिए 15 जीपीएस युक्त डीसीएम और प्रत्येक तहसील हेतु 25 हल्के वाहन की व्यवस्था की गई है।

2075 बूथों पर 18 लाख 1 हजार 444 मतदाता करेंगे वोटिंग
5 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए 1,143 मतदान केंद्र और 2,075 बूथ बनाए गए हैं जिनमें 18 लाख एक हजार 444 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 9 लाख 44 हजार 701 मतदाता पुरुष और 8 लाख 56 हजार 690 महिला मतदाता हैं जो 60 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल होंगे तैनात
मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मतदान प्रक्रिया के लिए 70 कंपनी अर्धसैनिक बल के अलावा पीएसी और पुलिस बल तैनात होंगे। इस अलावा 9 जिलों से आए 671 निरीक्षक, 4,973 पुलिस के जवान, 3,964 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat