स्पोर्ट स्टेडियम में अंडर 14 क्रिकेट का हुआ ट्रायल
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बाँदा के द्वारा अंडर 14 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट स्टेडियम बाँदा में किया गया जिसमे 30 प्रतिभागियों ने क्रिकेट ट्रायल में प्रतिभाग किया क्रिकेट ट्रायल कोच शिव प्रताप सिंह के द्वारा लिया गया।
इस दौरान डीसीए सचिव वासिफ जमा खां, धनंजय करवरिया, महेंद्र कछवाह, मनोज मिश्रा, समाजसेवी सुनील सक्सेना, विनय श्रीवास्तव, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी, मानस त्रिपाठी, अनवारुल अमीन, सुप्रीत सोम आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









