पिता से थी दुश्मनी, रंजिश में बेटे के सिर को पत्थर से कुचल डाला

पिता से थी दुश्मनी, रंजिश में बेटे के सिर को पत्थर से कुचल डाला

मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब), एजेंसी। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने 2 जुलाई को अमलोह रोड पर मिली 15 वर्षीय लड़के की लावारिस लाश की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, लड़के का कत्ल किया गया था। पुलिस के के अनुसार, आरोपी ने मृतक के पिता से अपनी दुश्मनी निकालने के लिए उसके बेटे को निशाना बनाया।

पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ में डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू पुत्र अमीरी लाल महाते निवासी बिहार हाल निवासी यूनिक इस्पात मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान बृजेश कुमार चौहान उर्फ करण चौहान निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव अजनाली मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके में 2 जुलाई को 15 वर्षीय लड़के की लावारिस लाश मिली थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया था।

आबकारी व पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद

बाद में इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि इस लड़के का कत्ल हुआ है। उनकी निशानदेही पर आरोपी बृजेश कुमार चौहान को काबू किया गया। उसने कबूल किया है कि मृतक के पिता अमीरी लाल से उसकी निजी दुश्मनी थी। उसी की रंजिश में उसने सोनू को अपना निशाना बनाया।

आरोपी सोनू को बहला-फुसलाकर घर से ले गया और सिर में पत्थर मार कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में उसके सभी कपड़े उतार कर पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पानी में डूब कर मरने की चाल चली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अमलोह अदालत में पेश किया है। जहां से अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent