हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया रक्षाबन्धन का पर्व

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया रक्षाबन्धन का पर्व

दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय नगर में स्थित सेंटआरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल, डीके पब्लिक स्कूल, हिमालय मॉडल स्कूल, एनए पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार को मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि भाई-बहनों का एक सामाजिक एवं धार्मिक पर्व है बहन अपने भैया को राखी बाँधती है तथा भैया बहन की सुरक्षा करने का संकल्प लेता है। इस दौरान प्रबन्धक अरविन्द दृष्टा, निदेशक यशपाल पंवार, प्रबंधक संजीव गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन आदि ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। दूसरी ओर लाला नर सिंह दास इंटर कालेज की छात्रा धनिया, जोया ,वंदना, वंशिका व नैंसी द्वारा जिला जज शामली अनिल कुमार, जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिभा, एसडीएम स्वप्निल यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता अधिवक्ता संजय चौहान, बार एसोसिएशन महासचिव आलोक चौहान को रक्षा सूत्र बांधा गया। सभी अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति को समाज के बीच ले जाने के लिए विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला