हरदोई के 54 से अधिक बुजुर्गों की हिस्ट्री एसपी ने की बन्द
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद में पुलिस द्वारा आपरेशन कवच के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की उपस्थिति में 55 हिस्ट्रीशीटर जो काफी बुजुर्ग हो चुके हैं और इनके द्वारा दशकों से कोई भी अपराध नहीं किया गया है। इनमें से कुछ बुजुर्ग जिनकी पैदाइश भारत आजाद होने से पूर्व की भी है। आज इन सभी की थानों में हिस्ट्री बन्द कर दी गई है। हिस्ट्री खुली होने से इन सभी बुजुर्गों को थाने आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता था लेकिन अब यह सभी वरिष्ठ नागरिक थानों की हिस्ट्री से मुक्त हो चुके हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।