वृद्धाश्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फल एवं दैनिक वस्तुओं का किया वितरण

वृद्धाश्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फल एवं दैनिक वस्तुओं का किया वितरण

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। शिक्षण संस्थान तक्षशिला रूड्स के कक्षा एक के बच्चों ने अपनी वर्तमान परियोजना स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के अंतर्गत अकबरपुर में टांडा रोड स्थित वृद्ध आश्रम दहीरपुर का भ्रमण किया। यह एक शैक्षणिक भ्रमण था जिसमें बच्चों ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के माध्यम से वृद्धा आश्रम में उपस्थित वृद्धों को इनसे अवगत कराया जिसमें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई, ब्रश करने का सही तरीका, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार, साफ सफाई इत्यादि की गतिविधियां द्वारा बच्चों ने जानकारी दी।

उपस्थित वृद्ध एवं वृद्ध आश्रम के सदस्य ने बच्चों द्वारा दी गई जानकारी एवं गतिविधियां की प्रशंसा की। साथ ही बच्चों ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वृद्धों को दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली कुछ वस्तुओं एवं फल आदि का वितरण किया। इन वस्तुओं को प्राप्त कर वृद्धजन बहुत ही प्रफुल्लित हुए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान बच्चों ने बारी-बारी से अच्छे गुण के बारे में वृद्धों को बताया। उसके बाद वृद्धों ने अपने अनुभाव से बच्चों को परिचित कराया।

शैक्षणिक भ्रमण का प्रबंधन विद्यालय की प्रधानाचार्य वर्षा नागबानी के तत्वावधान में किया गया। शैक्षणिक भ्रमण की रूप—रेखा प्रवेछीका प्रतिमा सिंह एवं पीयूष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर आश्रम के कर्मचारी सत्य प्रकाश, राधेश्याम, अंकित, बेबी, सविता, शालिनी, वृद्धजन बाबू लाल, विष्णु देव, दिलशाद, अनवर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला