RRR ने बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्या है प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस

RRR ने बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए क्या है प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट की मोस्ट अवेटेड RRR 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स और स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 550 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी RRR को देखने के लिए फैंस के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक इस फिल्म की 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिल सकती है। प्री-रिलीज कमाई में भी RRR ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। डिस्ट्रीब्यूशन, सैटेलाइट, म्यूजिक जैसे राइट्स बेचकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 800 करोड़ की कमाई कर ली है।

RRR ने बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ा
फिल्म ने बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, क्योंकि ‘बाहुबली’ ने 350 करोड़ रुपए का प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस किया था। बताया जा रहा है कि RRR ने 275 से 300 करोड़ रुपए का नॉन थिएट्रिकल बिजनेस (डिजिटल, सैटेलाइट, म्यूजिक और अन्य राइट्स से कमाई) किया है। इस हिसाब से फिल्म ने रिलीज के पहले 750 से 800 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
वैसे बाहुबली जैसी रिकॉर्डतोड़ फिल्में बनाने वाले राजामौली क्या एक बार फिर इतिहास रच पाएंगे? यह सवाल सभी फैंस के मन में घूम रहा है। अब 2 दिन बाद साफ हो जाएगा कि ये फिल्म कमाल करेगी या फिर अनुमानों के विपरीत नतीजे सामने आएंगे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat