नेहिया में हो रहे अवैध खनन में ओवर लोडेड ट्रैक्टर सीज, माफियाओं में मचा हड़कम्म

नेहिया में हो रहे अवैध खनन में ओवर लोडेड ट्रैक्टर सीज, माफियाओं में मचा हड़कम्म

अवैध खनन में लिप्त खनन माफिया किसी हालत में छोड़े नहीं जायेंगे: खनन अधिकारी
अवैध खनन पर किसी माफिया की एक भी नहीं चलेगी, निश्चित तौर पर विधि कार्यवाही की जायेगी: एसीपी सारनाथ
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। जिला खनन अधिकारी को लगातार मिल रही अवैध खनन के मामले में सूचना के आधार पर ग्रामसभा नेहिया (बाबतपुर चौबेपुर मार्ग) चौकी गोसाईपुर थाना चोलापुर में अचानक खनन व राजस्व विभाग पिंडरा द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। पहले तो पकड़े गए ट्रैक्टर ड्राइवर ने खनन अधिकारी को बताया कि उक्त खनन का परमिशन है। खनन माफिया द्वारा भी परमिशन की बात कहकर जिला खनन अधिकारी को ही धौंस में लेने का प्रयास किया गया लेकिन तेज—तर्रार खनन अधिकारी द्वारा परमिशन के कागजात को मांगने कोई कागजात नहीं दिखाया गया। खनन अधिकारी द्वारा चोलापुर पुलिस को ओवरलोडेड ट्रैक्टर को सीज कर विधिक कार्रवाई हेतु ट्रैक्टर को थाना चोलापुर में बंद कर दिया गया। खनन माफिया गाड़ी को छोड़ने के लिए प्रत्येक हथकंडे को अपनाया लेकिन थाना चोलापुर पुलिस व खनन अधिकारियों पर एक न चली।
बताते चलें कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगातार जिला खनन अधिकारी, उपजिलाधिकारी पिंडरा, थाना चोलापुर पुलिस को नेहिया में हो रहे कई जगहों पर अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। ताज्जुब की बात यह रही कि गोसाईपुर पुलिस को खनन की जानकारी थी लेकिन सूचना के बावजूद भी गोसाईपुर चौकी के चौकी इंचार्ज द्वारा यह बताया जा रहा था कि परमिशन है। मामले को गंभीरता से तब लिया गया जब अवैध खनन की सूचना जिलाधिकारी वाराणसी को दी गयी। इसके उपरांत जिला खनन अधिकारी व राजस्व विभाग पिंडरा द्वारा संयुक्त रूप से खनन वाले जगह का भौतिक सत्यापन किया गया जहां अवैध खनन पाये गये। इसके बाद ओवरलोडिंग मिट्टी के ट्रैक्टर रोक करके जांच की गई तो अवैध खनन का मामला पूरी तरह से सही निकला। इस पर संबंधित विभाग द्वारा विधि कार्रवाई की गयी। आगे भी इसी तरह की छापेमारी की बात विभाग द्वारा कही गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA