कलयुगी मां ने नवजात बच्ची के साथ किया ऐसा, जिसे देख कांप जायेगी आपकी रूह
राकिब खान
पहाड़ी, राजस्थान। क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां कलयुगी मां ने अपनी नवजात बालिका को जन्म के बाद खेतों में डाल दिया जहां शनिवार प्रातः काल सरसों के खेत में कार्य करने पहुंचे तो बालिका वहीं पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली ग्रामीण बालिका को उठा कर सोमका के अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि अमरुका जुरहरा रोड गांव सोमका के जंगल मे ग्रामीणों को प्रातः खेतों में नवजात शिशु जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नवजात बालिका को खेतों में पड़ा देख आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वहीं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को खेतों से उठाकर अपने घर ले आए और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बालिका को लेकर सोमका के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बालिको मृत घोषित कर दिया। जहां ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए बालिका को कब्रिस्तान में दफना दिया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार क्या परिस्थिति थी और बालिका का क्या दोष था जो जन्म के बाद ही उसे खेतों में डाल दिया गया पुलिस सभी पहलुओं से बालिका के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













