JAUNPUR NEWS : जेसीबी के धक्के से पेड़ की डाल गिरी, वृद्ध घायल

JAUNPUR NEWS : जेसीबी के धक्के से पेड़ की डाल गिरी, वृद्ध घायल

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगमलपुर गांव में मनरेगा के द्वारा नई सड़क का कार्य चल रहा है। सोमवार की रात सड़क की खोदाई के लिए जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो जेसीबी चालक लाइट बंद करके भागने लगा। इस दौरान चपेट में आकर पेड़ की डाल वृद्ध पर गिर गई जिससे उनका पैर टूट गया।

जानकारी के अनुसार करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के जगमलपुर गांव में मनरेगा के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें श्रमिकों के बजाय जेसीबी का प्रयोग किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार की रात दस बजे सड़क की खोदाई में जेसीबी लगी हुई थी जिसका मनरेगा श्रमिकों ने विरोध शुरू कर दिया।विरोध के बाद जेसीबी चालक लाइट बंद करके भागने लगा। इस दौरान पेड़ की डाल टूट कर गिर गई।जिसकी चपेट में आकर जंगीपुर कला गांव के राम प्यारे यादव 65 वर्ष का पैर टूट गया। इस बाबत पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी राम रथ यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी अगर सही पाया गया तो उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला