Jaunpur News : आवारा पशु बचाने में नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटी, बाल-बाल बचा चालक
विवेक सिंह/अतुल राय
सिरकोनी/जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की देर रात्रि में एक पंचूनर से लदी ट्रक सड़क पर टहल रहे है छुट्टा आवारा पशु बचाने के चक्कर में नेशनल हाईवे पर अचानक पलट गई जिसमें ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
बताते चलेंं कि दिल्ली से पंचू नर का सामान रात का ट्रक वाराणसी के लिए जा रही थी कि जैसे ही वह बकराबाद बाजार के पास पहुंची थी कि नेशनल हाईवे पर टहल रहे छुट्टा वाला पशु बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कन्टेनर गाड़ी पलट गई जिसमें चालक सचिन कुमार 22 वर्ष निवासी ग्राम आसीपुर, थाना बरैंची जनपद ऐंटा बाल-बाल बच गया।
वहीं चालक ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने पर व गाड़ी मालीक को सूचना दे दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि यह ट्रक अनियंत्रित होकर पास के मौजूद घर में घुस जाती तो एक बड़ी घटना हो जाती।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












