Jaunpur News : बदमाश असलहा लहराकर नगदी लेकर हुये फरार
केराकत में लूट की घटना थमने का नहीं ले रहा नाम विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत बुधवार की शाम लगभग 8 बजे हौसला बुलंद बदमाशो ने केराकत से अपने घर लौट रहे युवक को असलहा लहराते हुए नगदी लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि रोज की भांति केराकत से बाजार कर वापस अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही डेहरी गांव में लक्खू मास्टर के स्कूल के पास पहुंचा कि पहले से घात लगाये बैठे फहीम पुत्र इरफान अपने तीन साथियों के मिलकर हमे रोक कर गाली—गलौज देने के साथ मारपीट करने लगे व मेरे जेब से जबरन 8500 रुपया निकाल लिये विरोध करने पर फहीम पुत्र इरफान असलहा निकालकर लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घर पहुंच घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान को बताया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में चौकी प्रभारी को अवगत कराने के साथ थाने पहुंच प्रभारी निरीक्षक को फहीम सहित अन्य तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।