JAUNPUR NEWS : सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिये संगोष्ठी/कार्यशाला आयोजित

JAUNPUR NEWS : सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिये संगोष्ठी/कार्यशाला आयोजित

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ‘वन ट्रिलियन डालर’ बनाया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण हेतु संगोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां उन्होंने बताया कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके अन्तर्गत भारत सरकार के कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विभिन्न समाजार्थिक सर्वेक्षणों को नियमित रूप से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सम्पादित कराया जा रहा हैं जिसमें प्रदेश के अन्तर्गत जनपद स्तर पर विभिन्न चयनित इकाईयों का सर्वेक्षण भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को ’’वन ट्रिलियन डॉलर’’ की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए विभिन्न सेक्टर का आंकलन करने हेतु प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण संचालित किये जा रहे हैं। इन सर्वेक्षणों से प्रदेश में संचालित विकासोन्मुख योजनाओं में हो रहे निवेश के दृष्टिगत विनिर्माण, व्यापार एवं अन्य सेवा क्षेत्र में परिलक्षित हो रहे विकास की वास्तविक स्थिति के अनुरूप आंकड़े संग्रहित हो रहे हैं जो उत्तर प्रदेश को ’वन ट्रिलियन डॉलर’ अर्थव्यवस्था बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान की दिशा में भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इन सर्वेक्षणों के माध्यम से प्रमुख सूचनाएं जैसे-परिवार की विशेषताएं, परिवार के मुख्य क्रियाकलाप की स्थिति श्रमिकों द्वारा किये जाने वाले कार्यो की जानकारी, काम के घण्टों और वेतन की जानकारी, अनौपचारिक क्षेत्र में लगे श्रमिकों के बारे में जानकारी, रोजगार से कमाई, काम के घंटे और अतिरिक्त काम के लिए उपलब्ध घंटों की जानकारी एकत्र करना। इसके अलावा खाद्य, उत्पाद, पेय पदार्थ, कपड़ा, फर्नीचार, कागज, इलेक्ट्रानिक्स और मशीनरी उपकरण आदि का विनिर्माण उद्यमों की बुनियादी और परिचालन संबंधी जानकारी आदि का संकलन करना है। कार्यशाला का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम दरश यादव एवं अनुराधा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों के प्रमुखगण, सभी नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या वाराणसी मंडल वाराणसी राम नारायण यादव, जिला विकास अधिकारी विजय यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल, एडीआईओएस रमेश यादव, प्रबन्धक सीडा जय प्रकाश, उपनिदेशक कारखाना अधिनियम वाराणसी राष्ट्रीय संख्यकीय संगठन के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन के पदाधिकारी आजमगढ़ मंडल, जनपद के सभी विकास खंड के खंड विकास अधिकारी, समस्त नगर पालिका एवं पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के समस्त अपर सांख्यिकी अधिकारीगण सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण, जनपद के प्रमुख उद्यमीगण, विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/संस्थानों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला