JAUNPUR NEWS : राम मनोहर लोहिया पार्क में शुरू हुआ 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

JAUNPUR NEWS : राम मनोहर लोहिया पार्क में शुरू हुआ 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

जौनपुर। भारत की प्राचीनतम विद्या योग जिसे पूरा विश्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21 जून को मनाता है, यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि जौनपुर को योगमय बनाने के लिए संकल्पित योग गुरु डॉ ध्रुवराज व अमरनाथ योगी के सोजन्य से राम मनोहर लोहिया पार्क में प्रातःकाल 5 बजे से 6:30 बजे तक 31 मई से 4 जून तक विश्व योग दिवस पर विशेष ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

बुधवार का क्रियात्मक योगाभ्यास डॉ ध्रुवराज योगाचार्य द्वारा विश्व योग दिवस पर करने वाले विशेष आसान ताडासन, वृक्ष आसन, ध्रुव आसान, गरूड़ आसन, गर्दन का सुक्ष्म अभ्यास, मण्डूक आसन, वक्र आसन, पूर्ण चक्रासन, भुजंग आसन, शलभासन, धनुष आसन, नौकायन आसन, पवन मुक्त आसन, भत्रिका, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी व ओम् के उच्चारण का अभ्यास कराया गया।

अमरनाथ योगी ने कहा कि यदि देश के सभी नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाए तो दवाई का आधा व्यय कम हो जायेगा। राम मनोहर लोहिया पार्क में टहलने वाले सभी भाईयों और बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रविन्द्र प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, सरवेन्द्र सिंह, माधुरी सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, अरविंद यादव, छोटे लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला