छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम की दी गयी जानकारी
अतुल राय
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के 24 थानों पर उ.नि./नोडल अधिकारी ने एसपीईएल प्रोग्राम के तहत स्नातक के छात्र/छात्राओं को पुलिस आफिस का निरीक्षण कराकर जनसुनवाई का जानकारी दी गयी। अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध टी श्रवणन के पर्यवेक्षण में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की भारत सरकार के स्तर से समीक्षा की जा रही है। साथ ही यह एक ऐसा शुभ अवसर है जहां पुलिस विभाग को युवा वर्ग द्वारा निकटता देखा व समझा जायेगा, वहीं छात्रों को उत्तम अवसर मिलेगा। यह छात्र—छात्राएं भविष्य के लिये पुलिस ब्राण्ड एम्बेसडर भी बनेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













