अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना

(ध्यान से समग्र योग)

योग का मतलब जुड़े ईश्वर से, अपने मन के हर तार-तार।
शारीरिक कसरत योगासन है, चित्त निर्मलता योग प्रथम द्वार।। चित्त…

आज्ञा चक्र सरोवर में घातक विष, भूतकाल की यादें रखी संचित।
भुलाकर बुरी घटनाओं का कचरा, वर्तमान अमृत करलो स्वीकार।। चित्त…

मूलाधार से ले सहस्रार तलक, सातों खुलते बनते सहायक।
मन दौड़ता लेकिन सानिध्य में, क्रमशः रुकता मिटता अहंकार।। चित्त…

शुरुआत करो संकल्प के साथ, अपेक्षा से रहित नित्य ध्यान आप।
धीरे-धीरे घटित होगा समग्र योग, ईश्वर प्रकटेंगे भीतर साकार।। चित्त…

शारीरिक कसरत योगासन है। चित्त निर्मलता योग प्रथम द्वार।।

-आत्मिक श्रीधर

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA