ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
चार साल से चल रहा था फरार, 15 हजार रुपये था ईनाम
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। हजरतगंज थाना पुलिस ने चार से फरार चल रहे 15 हजार इनामी ठग को सोमवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोगों को सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग चुका था। आरोपी आजकल उत्तराखंड में ठिकाना बनाए हुए था। पेट्रोलियम मंत्रायल के ठेका दिलाने के नाम पर लिए थे 60 लाख रुपये। डीसीपी मध्यम अपर्णा कौशिक ने बताया कि देहरादून शांतिनगर निवासी मुकेश सक्सेना को ठगी के मालमे में गिरफ्तार किया गया है।
वह लखनऊ इंदिरानगर स्थित ज्योति कुंज अपार्टमेंट पर ताला लगाकर देहरादून में रहकर फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ 24 जुलाई 2018 को अनीता सिंह ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि आरोपी मुकेश ने अपनी कंपनी ब्लू लैण्ड इन्फ्रा डेवलपर्स एन्ड कंसलटेन्टस बनाकर इन्डियन आयल कम्पनी का अधिकृत कंसलटेन्ट बता था। उसने पेट्रोलियम मंत्रायल में कान्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर रुपये 60 लाख रुपये लिए लेकिन ठेका नहीं मिला। कई बार कहने पर धमकी देना लगा और घर छोड़कर भाग गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











