कोरोना वायरस की चपेट में आये मशहूर शायर राहत इंदौरी | #TEJASTODAY

कोरोना वायरस की चपेट में आये मशहूर शायर राहत इंदौरी | #TEJASTODAY

कोरोना वायरस की चपेट में आये मशहूर शायर राहत इंदौरी | #TEJASTODAY मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इसकी जानकारी दी है। राहत इंदौरी को यहां एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। मंगलवार सुबह 70 वर्षीय शायर ने ट्वीट कर कहा, "कोविड-19 के शुरूआती लक्षण दिखायी देने पर कल (सोमवार) मेरी कोरोना वायरस की जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इंदौरी ने ट्वीट में आगे कहा, "दुआ कीजिये (मैं) जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।" इंदौरी को अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया, "इंदौरी के दोनों फेफड़ों में निमोनिया है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है और कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है। इंदौरी के बेटे और युवा शायर सतलज राहत ने बताया, "कोविड-19 के प्रकोप के कारण मेरे पिता पिछले साढ़े चार महीने से घर में ही थे। वह केवल अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिये घर से बाहर निकल रहे थे।" उन्होंने बताया कि इंदौरी को पिछले पांच दिन से बेचैनी महसूस हो रही थी और डॉक्टरों की सलाह पर जब उनके फेफड़ों का एक्स-रे कराया गया, तो इनमें निमोनिया की पुष्टि हुई। बाद में जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। सतलज ने बताया कि उनके पिता हृदय रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रहे हैं। इस बीच, इंदौरी के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद कई हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" गौरतलब है कि शायरी की दुनिया में कदम रखने से पहले, इंदौरी एक चित्रकार और उर्दू के प्रोफेसर थे। वह हिन्दी फिल्मों के लिये गीत भी लिख चुके हैं और दुनिया भर के मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं।

मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इसकी जानकारी दी है। राहत इंदौरी को यहां एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। मंगलवार सुबह 70 वर्षीय शायर ने ट्वीट कर कहा, “कोविड-19 के शुरूआती लक्षण दिखायी देने पर कल (सोमवार) मेरी कोरोना वायरस की जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

इंदौरी ने ट्वीट में आगे कहा, “दुआ कीजिये (मैं) जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।” इंदौरी को अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया, “इंदौरी के दोनों फेफड़ों में निमोनिया है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है और कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है।

इंदौरी के बेटे और युवा शायर सतलज राहत ने बताया, “कोविड-19 के प्रकोप के कारण मेरे पिता पिछले साढ़े चार महीने से घर में ही थे। वह केवल अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिये घर से बाहर निकल रहे थे।” उन्होंने बताया कि इंदौरी को पिछले पांच दिन से बेचैनी महसूस हो रही थी और डॉक्टरों की सलाह पर जब उनके फेफड़ों का एक्स-रे कराया गया, तो इनमें निमोनिया की पुष्टि हुई।

बाद में जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। सतलज ने बताया कि उनके पिता हृदय रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रहे हैं। इस बीच, इंदौरी के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद कई हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” गौरतलब है कि शायरी की दुनिया में कदम रखने से पहले, इंदौरी एक चित्रकार और उर्दू के प्रोफेसर थे। वह हिन्दी फिल्मों के लिये गीत भी लिख चुके हैं और दुनिया भर के मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं।

*खेत मजदूर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY* https://tejastoday.com/farm-laborers-union-submitted-memorandum-to-sdm-tejastoday/ खेत मजदूर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY मछलीशहर तहसील के चार कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद तहसील में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुए कोरोना रैपिड टेस्ट में तहसीलदार के साथ तैनात तीन कर्मचारी, होम गार्ड सहित बरांवा, रामपुर कटाहित व कस्बे के उमराना मोहल्ले के दर्जनों लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी को कोरेंटाइन किया गया है। तहसील परिसर में तैनात कर्माचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने की सूचना पर सोमवार को अधिवक्ताओं, कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी। मोबाइल की चोरी के आरोपी ने किया जानलेवा हमला | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। सरपतहां थाना अंतर्गत ईशापुर ग्राम सभा के रामजी गुप्ता पुत्र प्रीतम गुप्ता ने सनी विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा पर गांव में से 12 मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। रामजी गुप्ता ने बताया कि चोरी हुई 12 मोबाइलों में से एक मोबाइल उनकी भी थी जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह सनी विश्वकर्मा के घर मोबाइल मांगने गए। अन्य लोग जिनकी मोबाइल चोरी हुई थी वह लोग भी सनी के घर मोबाइल मांगने के लिए गए तो संदीप विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा, शंकर पुत्र स्वर्गीय चौथी विश्वकर्मा, निन्हू पुत्र चौथी विश्वकर्मा, सूरज पुत्र निन्हू विश्वकर्मा, सचिन पुत्र निन्हू विश्वकर्मा, मुन्नी लाल पुत्र चौथी विश्वकर्मा आदि लोग मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, लात-घूंसा, ईट, सरिया, बसूला आदि से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे रामजी गुप्ता के घर के दीपक, विनोद, गेना देवी को गंभीर चोटें आई हैं। गेना देवी का सिर फट गया है और गहरी चोट आई है। इसके संबंध में पीड़ित ने सरपतहां थानाध्यक्ष को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर तहरीर दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया की संदीप विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा आदि लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Jaiswal enterprises की तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं | #TEJASTODAY Jaiswal enterprises मछलीशहर पड़ाव (भारत टी.वी.एस. के सामने), जौनपुर | TEJASTODAY जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सबमर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 बैंक सायरन बजने से बाजार वासियों में दहशत का माहौल |#TEJASTODAY नवनीत यादव सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नेहरू नगर शाखा में अचानक बैंक में सायरन बजने लगा सायरन बजने की आवाज सुन कर बाजार वासियों में दहशत का माहौल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नेहरू नगर शाखा में करीब शाम को बैंक में सायरन बजने लगा बाजार के लोग घबरा गए। तुरंत लोगों ने बैंक के कर्मचारी कौशल पाल को फोन कर बताया कौशल ने अपने उच्चाधिकारियों को सुचना दी। उच्चाधिकारियों के पहुंचने के बाद जाकर सायरन बंद हुआ। तब जाकर बाजार का माहौल शांत हुआ। इस विषय पर बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि हम लोग अपने समयानुसार बैंक को बंद करके जा रहे थे जफराबाद पहुंचे थे तभी कौशल का फोन आया हम लोग वापस आये और बैंक खोलकर चेक किया कोई फाल्ट नही मिला। इनबाक्स कुछ दिन पहले बैंक में सायरन बंद होने से चोरी होने से बचा बैंक सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा नेहरू नगर में 10 जुलाई को चोरों ने छत पर लगी गिरिल को काट कर बैंक में घुसे। लाकर तोड़ने का प्रयास किया था। लॉकर का हैंडिल टूट गया था लॉकर खोलने में असफल थे। चोरी तो नही हुई थी लेकिन बैंक में लगे सीसीटीवी वायर को काट दिया और काफी नुकसान हुआ था। जिसकी पुलिस आज तक छानबीन करती रही।