चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग ने पकड़ी तीस लीटर शराब
अनिल कश्यप
हापुड़। रविवार को जिला आबकारी अधिकारी के कुशल पर्यवेक्षणमें गोपालजी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक ने अपने स्टाफ व गढ़मुक्तेश्वर आबकारी स्टाफ द्वारा बीते शनिवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर के मीरा की रेती, बदरखा, बृजघाट रेलवे स्टेशन के पास के जंगल के संदिग्ध स्थलों पर दबिश व चेकिंग की गयी जिसमें बृजघाट रेलवे स्टेशन के पास के जंगलों से के 25 ली कच्ची शराब बरामद हुई, साथ ही थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा में दबिश व चेकिंग के दौरान 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

उपरोक्त बरामदगी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही भी जारी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












