डीएम ने नगर पालिका बबेरू का किया निरीक्षण

डीएम ने नगर पालिका बबेरू का किया निरीक्षण

रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था को सुधारने के क्रम में आज प्रातः नगर पालिका परिषद बबेरू का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम मंडी परिषद बबेरू, तहसील परिसर एवं एमआरएफ केंद्र तथा नहर की पटरी का निरीक्षण कियास उन्होंने मंडी परिषद के पास एकत्र कूड़े को हटाए जाने के निर्देश नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिएस निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर तथा महंदी इवनदकंतल के पास कूड़ा का ढेर एकत्र पाया गया जिस पर उन्होंने तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कूड़ा का उठान कर कूड़े को हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बबेरू में बनाए गए एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया, एमआरएफ सेंटर में मशीन आ गई हैं जिसे शीघ्र प्रारंभ किया जाएगास उन्होंने तहसीलदार को कूड़ा के एकत्र करने एक डंपिंग सेंटर को चिन्हित करने के निर्देश दिएस, उन्होंने घर-घर कूड़ा कलेक्शन करने तथा कूड़े का स्थान चिन्हित कर उसको वहां पर डलवाए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिएस, उन्होंने अधिकारी नगर पालिका को प्रतिदिन 7 बजे से सफाई का स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा लोगों को इस अभियान में जोड़ने को प्रेरित करने के लिए भी निर्देशित कियास, निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बबेरू सहित अधिकारी नगर पालिका उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA