डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मिलाप स्थल का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाय। उन्होंने वह स्थान भी देखा जहाँ जेल में कृष्ण जन्मआष्टमी की झांकी सजाई गयी थी। बैरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से भोजन की गुणवत्ता व जेल की अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये कहा कि जेल में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाय। कैदियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाय। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एससी त्रिपाठी, डॉ पंकज मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












