जमीनी विवाद में दबंगों ने खेला खूनी खेल, पिता की हत्या व बेटा घायल

जमीनी विवाद में दबंगों ने खेला खूनी खेल, पिता की हत्या व बेटा घायल

शुभम जायसवाल
लखनऊ। पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात जमीनी विवाद में दबंगो के खूनी खेल खेला गया दबंगों ने 55 वर्षीय पुरुष की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे को भी दबंगों द्वारा पीट पीट कर घायल कर दिया गया। शनिवार की देर रात घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामूली तौर से घायल दो आरोपी भी पुलिस की हिरासत में लिए गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नेपियर रोड कॉलोनी तहसील गंज ठाकुरगंज में अपनी पत्नी नाज और 4 बच्चों के साथ रहने वाले 55 वर्षीय प्रिंस एजाज बहादुर उर्फ राजू बॉक्सर के बड़े बेटे रमीज की तहसीन गंज में मोरंग बालू की दुकान है।

शनिवार की देर रात रमीज अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी यहीं के रहने वाले पंकज, सुरेश, अक्षत, राज कुमार ने वाद विवाद शुरू कर दिया। रमीज ने कॉल करके अपने पिता एजाज बहादुर को बुलाया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी देखते ही देखते जुबानी कहासुनी ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया और दबंगों ने प्रिंस एजाज बहादुर उर्फ राजू बॉक्सर पर बेलचे से वार कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में एजाज बहादुर की मौत हो गई जबकि उनके बेटे रमीज और सैफ को भी छोटे आई। शनिवार की देर रात हुई घटना की सूचना पाकर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचा दिया। मृतक एजाज बहादुर की बहू एनी ने बताया कि जिस जमीन पर उनके शौहर रमीज की मोरंग बालू की दुकान है

उस जमीन का न्यायालय में मामला चल रहा है और उनकी दुकान पर स्टे है उन्होंने बताया कि हमलावर अक्सर उनके परिवार वालों से झगड़े पर उतारू रहते थे और प्लानिंग के तहत ही शनिवार की रात दबंगों ने झगड़ा शुरू किया और उनके ससुर प्रिंस एजाज बहादुर की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रिंस अली की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है दो आरोपियों पंकज और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मारपीट में चोटिल हुए अक्षत और राजकुमार को भी चोटे आई है, उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि झगड़े की वजह पुराना जमीनी विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर मृतक राजू बॉक्सर के बेटे रमीज की बालू मौरंग की दुकान है, उस जमीन का दबंगों से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से इस विवाद ने शनिवार की रात खूनी रूप अख्तियार किया और प्रिंस एजाज बहादुर उर्फ राजू बॉक्सर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।