बिजली कटने पर गर्मी से बिलबिला उठे बच्चे, बीएसए को जानकारी नहीं

बिजली कटने पर गर्मी से बिलबिला उठे बच्चे, बीएसए को जानकारी नहीं

अनिल कश्यप
हापुड़। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा को बहतर बनाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही है जिसके उलट हापुड़ के शिक्षा अधिकारी एसी कमरों में बैठकर सरकार के इस प्रयास को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं, हापुड़ नगर पालिका परिसर में स्थित लक्ष्मी कन्या जूनियर हाईस्कूल की बत्ती भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा काट दी गई है जिसकी जानकारी बीएसए को भी नहीं है, बत्ती कटने के कारण भीषण गर्मी में सैकड़ों बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे है तो वही शिक्षा अधिकारी एसी कमरों मे बैठकर ठंडक का लुत्फ़ उठा रहे हैँ। स्कूल के अंदर बच्चे कमरों में बंद पंखों के नीचे हाथों में कलम की जगह किताब लेकर पढ़ने की जगह हवा करते रहते है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका के लिखित अनुरोध के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों ने कटा कनेक्शन नहीं जोड़ा है।

बता दें कि नगर पालिका हापुड़ के परिसर में लक्ष्मी कन्या जूनियर हाईस्कूल है। इसमें कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं। सोमवार को करीब एक महीने की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले। यहां स्कूल की विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिल जमा नहीं होने के कारण अचानक बत्ती काट दी जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले सेकड़ो बच्चों के पसीनें छूट गए। स्कूलों के शिक्षकों ने अंदर कमरों से बहुत से बच्चों को बाहर बैठा लिया। अंदर भी बच्चे बंद पंखों के नीचे बैठे दिखाई दिए। भीषण गर्मी में बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बीएसए को लिखित शिकायत दी उसके बावजूद भी एसी दफ्तर मे बैठने वाले अधिकारी बच्चों की सुध लेने नहीं पहुंचे वहीं मामले में बीएसए का कहना है कि मुझे आपके द्वारा ही जानकारी हुई है कि स्कूल की बिजली काट दी गई है। जल्द ही बिजली अधिकारीयों से बात कर बिजली कनेक्शन जुड़वा दिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला