शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ट्रक से टकराये, एक की हुई मौत

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार ट्रक से टकराये, एक की हुई मौत

हादसे में दो युवक घायल
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कछवारोड ओवर ब्रिज पर बुधवार भोर में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक ओवर ब्रिज पर खड़े ट्रक में जा टकराये, जिसमे एक युवक कि मौत हो गयी जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भदोही जिला के सुरियावा से शादी समारोह में शामिल होने के पश्चात वापस अपने घर खोजवा(वाराणसी) के लिये लौट रहे थे।

कछवारोड ओवर ब्रिज पर खड़े ट्रक में अनियंत्रित हो कर पीछे से जा भिड़े। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवा दिया, जहाँ डॉक्टरों ने अश्विन मोदनवाल(19) को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक पर सवार दो अन्य साथी राहुल कनौजिया (19) व अकाश मोदनवाल (20) का गम्भीर अवस्था मे इलाज चल रहा है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के परिजन ने इस सम्बंध में मिर्जामुराद थाने पहुच तहरीर दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला