पर्यावरण को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय/जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। मण्डल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 22 मई से 5 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नामित स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्टेशनों तथा रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 31 मई 2025 को स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन (पीबीसीएम) के रख-रखाव/कार्य की समीक्षा एवं बनारस, आजमगढ़ स्टेशन, भटनी स्टेशन, बलिया स्टेशन, गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं वाराणसी सिटी स्टेशन स्टेशन पर यात्रियों को बोतल को बोतल क्रेशर मशीन का उपयोग करन के लिए यात्रियों को अभियान चला कर जागरूक किया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन के संबंध में स्टेशनों पर विक्रेता स्टॉलों की निगरानी के लिए विशेष अभियान बनारस स्टेशन, वाराणसी सिटी, भटनी स्टेशन, मऊ स्टेशन, आजमगढ़ स्टेशन, देवरिया सदर स्टेशन, छपरा स्टेशन, सीवान, प्रयागराज रामबाग एवं बलिया पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने हेतु विक्रेता स्टॉलों चेक कर अभियान चलाया गया। यात्रियों को अपनी स्वयं की गैर प्लास्टिक बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मंडल के बनारस, वाराणसी से सीवान तक क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन पर पानी भरने के बिंदुओं का निरीक्षण कर प्लास्टिक बोतल का उपयोग कम करने हेतु मैटल कंटेनर/थर्मस उपयोग करने लिए लिए जागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में शनिवार को वाराणसी मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को पर्यावरण गीत, पोस्टर, बैनर एवं पर्यावरण संबंधित नारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। साथ ही मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पम्पलेट, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों की जानकारी अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी ने दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






