एडीजे ने मेजर ध्यानचन्द के स्मृति चित्र पर अर्पित किये पुष्प

एडीजे ने मेजर ध्यानचन्द के स्मृति चित्र पर अर्पित किये पुष्प

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाव्धान में जिला स्पोर्ट स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। अपर जिला जज द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्टेडियम में उपस्थित बच्चो को जीवन में खेल के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी, पी0एल0वी0 मोहमद सिराज स्टेडियम के कोच सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA