15000 का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

15000 का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे
सुल्तानपुर। अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए बल्दीराय क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में घर में घुसकर मारपीट, भैंस की चोरी करने वाले 15000 के इनामियां अपराधी को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पूरे कूरेभार पुलिस ने अभियुक्त को पड़कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा सहित एक जिंदा कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।
बल्दीराय क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया गया। मुकदमा अपराध संख्या 74 /24 रोहित दूबे पुत्र स्व बब्बन प्रसाद दुबे निवासी ग्राम पुरे निहाल सिंह का पुरवा ढसेरुआ को सेऊर चमुरखा तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में देखकर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कूरेभार शारदेन्दु दुबे ने मय हमराही सहित अभियुक्त की तलाश में जाल बिछाया और पुलिस की जामा तलाशी में एक तमंचा 12 वोर तथा एक जिंदा कारतूस के अलावा अभियुक्त के द्वारा चोरी की भैंस के विक्रय करने से प्राप्त 1200 बरामद कर लिया। अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए इनामिया अभियुक्त के ऊपर मुकदमा 265/24 के तहत 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कूरेभार शारदेन्दु दुबे ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में राजेश यादव, दीपक बिन्द, नीरज यादव, अभिषेक कुमार, आशुतोष कुशवाहा, विनीत कुमार शामिल रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA