युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम से की कोतवाल और प्रशासन की शिकायत
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम से की कोतवाल और प्रशासन की शिकायत
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से जिला प्रशासन की शिकायत की है जिसमें प्रशासन के द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर शांति भंग के मुकदमे लिखे जाने का जिक्र किया गया है। कुछ दिन पहले आतंकवाद का पुतला फूंका जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी।
उसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से भाजपा कार्यकर्ताओं पर 107/116 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रशासन से नाराज थे। शिकायती पत्र में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष निलेश सचान ने डिप्टी सीएम को बताया कि आतंकवाद का पुतला फूंके जाने के बाद प्रशासन द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने शिकायतकर्ता भाजपा के कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आप परेशान न होईये, पार्टी के किसी भी सिपाही को फर्जी नहीं फसने दूंगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।