पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

मथुरा। थाना गोवर्धन पुरानी रंजिश के चलते बीतीरात राधाकुंड के कोन्हाई के रहने वाले एक युवक को गोली मार दी। जिस उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
राधाकुंड पुलिस चौकी क्षेत्र के कोन्हाई गांव निवासी प्रधान उर्फ 25 विष्णु पुत्र भान सिंह छाता से मोटर साईकिल पर सवार होकर रात्रि में अपने घर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मथुरा रैफर कर दिया।
गोवर्धन एसओ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन अब तक इस मामले में घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन की जाएगी। बताया जा रहा है कि घायल युवक का पिता गांव में हुई एक हत्या के मामले में जिला कारागार में निरूद्ध है आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent