युवक को दिनदहाड़े मारी गयी गोली, हालत गम्भीर
युवक को दिनदहाड़े मारी गयी गोली, हालत गम्भीर
बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था युवक
रविन्द्र कुमार
फ़िरोज़ाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सती वाली बगीची के पास बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रहे युवक में अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली। युवक बुरी तरह हुआ घायल। मौके से असलाह भी हुआ बरामद। जानकारी के अनुसार सुहाग नगरी में बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रहे युवक पर बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने आपको घिरता देख हमलावर तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र के सती वाली बगीची के पास की है जहां थाना उत्तर क्षेत्र के संतोष नगर निवासी सुशील कुमार पुत्र भीमसेन अपने बच्चों को सती वाली बगीची इंदिरा कॉलोनी थाना रामगढ़ स्थित स्कूल में छोड़ कर लौट रहे थे। बताया जाता है कि एक बाइक पर दो युवक हेलमेट लगाए हुए थे जिन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद दो राउंड गोली चलाई जिससे युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। अपने आपको घिरता देख बदमाश तमंचा फेंककर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना रामगढ़ पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है और पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।