अनियंत्रित ट्रक की चपेट बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरा गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज क्षेत्र में मंगलवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुरवा (दुरौनी) गांव निवासी 25 वर्षीय शैलेश तिवारी और 23 वर्षीय वैभव दत्त तिवारी देर रात एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीडी बंधे से पहले उमरी रोड पर एक अनियंत्रित बोल्डर लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वैभव गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राघव राम तिवारी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






