Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingक्रिकेट विवाद के बाद युवक पर फायरिंग का आरोप

क्रिकेट विवाद के बाद युवक पर फायरिंग का आरोप

-

  • क्रिकेट विवाद के बाद युवक पर फायरिंग का आरोप

  • पीड़ित परिवार ने सुरक्षा एवं आरोपियों के गिरफ्तारी की उठायी मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव में एक युवक पर जानलेवा हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग कर रहा है।
मुकदमे के अनुसार खजूरगांव निवासी रितेश कुमार पासवान ने आरोप लगाया है कि करीब एक माह पहले क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी विवाद के बाद से लगातार धमकियां दी जा रही थीं और 50 हजार रुपये की मांग भी की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 17 मई की रात करीब 10:30 बजे आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से घर के बाहर पहुंचे और फोन कर युवक को नीचे बुलाने लगे। जब वह नीचे नहीं आया तो दरवाजा पीटा गया। आरोप है कि युवक के छत पर दिखाई देने पर एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसकी ओर फायर कर दिया। युवक ने छत पर लेटकर खुद को बचाया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
घटना के संबंध में अलीनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पीड़ित के पिता महेन्द्र पासवान ने बताया कि घटना से पहले भी उनके बेटे को फोन पर धमकियां मिल रही थीं। उनका कहना है कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक स्थायी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक परिवार को सुरक्षा दी जाए, क्योंकि गिरफ्तारी न होने से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular