युवक को फरसा से मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

युवक को फरसा से मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

संतोष तिवारी
मैनपुरी। बिछवा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी एक युवक को पड़ोसी गांव के 4 लोगों ने घात लगाकर घेर लिया। साथ ही फरसा व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी अवनीश पुत्र रामसनेही धोबी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह निरंजन की लगी समर की तरफ जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे चंद्रशेखर पुत्र इच्छा राम अनुज पुत्र बहादुर, अंकित पुत्र सुरेश चंद्र, वीरू पुत्र उमेश चंद्र निवासीगण सीतलपुर ने उसे घेर लिया। साथ ही फरसा से उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही लाठी-डंडों से भी मारा पीटा है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat