Monday, June 8, 2026
HomeTrendingकॉकरोच बनकर युवक ने जताया यमुना प्रदूषण पर विरोध

कॉकरोच बनकर युवक ने जताया यमुना प्रदूषण पर विरोध

-

  • कॉकरोच बनकर युवक ने जताया यमुना प्रदूषण पर विरोध

  • नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अनोखे प्रदर्शन से प्रशासन एवं लोगों का खींचा ध्यान

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। यमुना प्रदूषण के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर लोगों और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी तथा बढ़ती गंदगी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक को देखकर नगर निगम परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवक परिसर में नाचते गाते हुए पहुंचा और यमुना की बिगड़ती स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे युवक ने कहा कि जिस प्रकार गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। यदि समय रहते सफाई व्यवस्था और प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ आम लोगों का भी ध्यान खींचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। शहर भर में इस कॉकरोच प्रदर्शन की चर्चा बनी हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular