Advertisement

यमुना मिशन नदी के घाटों पर कब्जा कर बिगाड़ रहा है प्राचीन स्वरूप

यमुना मिशन नदी के घाटों पर कब्जा कर बिगाड़ रहा है प्राचीन स्वरूप

आरके धनगर
मथुरा। विश्व धर्म रक्षक दल ब्रज धरोहर संरक्षण समिति एवं ग्रीन फाउण्डेशन ने यमुना प्रदूषण और यमुना मिशन संस्था पर नदी के किनारे भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत शासन के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट को की है।
इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव को दिया गया है। ज्ञापन में विश्व धर्म रक्षक दल के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी ने कहा है कि निजी संस्था यमुना मिशन द्वारा यमुना घाटो के स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा है।

संस्था ने किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नही लिया है उसके बाबजूद वृन्दावन से लेकर गोकुल तक यमुना के घाटो सीढियो एवं बुर्जियों को शहर के मलवो से दबा कर खत्म किया जा रहा है पुराने घाटो के आगे 30 फुट ऊंचा मलबा डालकर कच्ची सड़क बनाकर उस पर यमुना सफाई के नाम पर पौधरोपड़ करके पुराने कृष्णकालीन घाटो से यमुना को 1 किमी तक दूर कर दिया है। सरकार एवं स्थानीय अधिकारी सभी संस्था के आगे पंगु नजर आ रहे हैं जिससे ऐसा लगता हैं कि कानून नाम की कोई भी ब्यवस्था जनपद नही है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से संस्था के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है।
ज्ञापन विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी बल्लू योगेश चतुर्वेदी ग्रीन अर्थ फाउण्डेशन के प्रेम सिंह एवं बृज धरोहर संरक्षण के विजय बहादुर सिंह ने अलग अलग ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent